मुरादाबाद/भोजपुर। राजकीय महाविद्यालय भोजपुर, में प्राचार्य डॉ नरेश कुमार की अध्यक्षता में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के दूसरे दिन टेबल टेनिस और केरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति फेस 5.0 एवं नशा मुक्त भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संचालिका डॉ पूजा निरमानिया ने छात्र/छात्राओं को नशा विरोधी शपथ दिलाई और जन जागरूकता रैली निकाली।

टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्र वर्ग में डॉ अमित कुमार ने और छात्रा वर्ग में सुश्री मधु त्यागी ने किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में बी एससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र जीत विजेता और बी ए प्रथम सेमेस्टर के मोहम्मद अदनान उपविजेता रहे।जबकि छात्रा वर्ग में बी ए तृतीय सेमेस्टर की इलमां विजेता एवं बीए पंचम सेमेस्टर की सादिया उपविजेता रही।
कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्र वर्ग में श्री सचिन अग्रवाल ने किया। जबकि छात्रा वर्ग में डॉ पूजा निरमानिया ने किया। इस प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में बी ए प्रथम सेमेस्टर के छात्र मोहम्मद शमीम विजेता एवं बी ए प्रथम सेमेस्टर के मोहम्मद अदनान उपविजेता रहे। छात्रा वर्ग में बी ए पंचम सेमेस्टर की छात्रा प्रिया कुमारी विजेता एवं बीए तृतीय सेमेस्टर की शमा परवीन उपविजेता रही।

क्रीड़ा प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं निर्देशन किया। समस्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
