दिल्ली कार ब्लास्ट मामले के आरोपी उमर उन नबी के करीबी जसीर बिलाल उर्फ दानिश को NIA ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद आज (18 नवंबर, मंगलवार) उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 10 दिन की रिमांड में भेज दिया है.
एनआईए के अनुसार, जसीर बिलाल (दानिश) केवल तकनीकी मदद नहीं देता था, बल्कि उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरे हमले की योजना बनाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा था. जांच में यह सामने आया कि दानिश उमर का सबसे भरोसेमंद सहयोगी था और हमले की साजिश के हर चरण में शामिल था.
