बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद अब सूबे में नई सरकार के गठन की बारी है. नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश कुमार की सरकार में बीजेपी के कोटे से दो डिप्टी सीएम होंगे. सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. नीतीश कैबिनेट में किस पार्टी के कोटे से कौन-कौन से नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, इस पर भी मोहर लग चुकी है.
नीतीश कुमार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गए हैं. बता दें कि पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार के साथ 26 संभावित मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे.
नीतीश कुमार पटना के मौर्य होटल पहुंच गए हैं, जहां वह बीजेपी नेता अमित शाह से मुलाकात करेंगे. अमित शाह से मुलाकात के बाद नीतीश यहीं से कुछ देर बाद गांधी मैदान के लिए रवाना हैं. जहां नीतीश 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे.
देखें लिस्ट :
सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
मंगल पांडेय
डॉक्टर दिलीप जायसवाल
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
नितिन नवीन
रामकृपाल यादव
संतोष कुमार सुमन
सुनील कुमार
मो. जमा खान
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र कुमार रोशन
श्रेयसी सिंह
डॉ. प्रमोद कुमार
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
दीपक प्रकाश
