लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने पूर्व एसडीएम संभल और वर्तमान सिटी मजिस्ट्रेट हरदोई सुनील कुमार त्रिवेदी द्वारा 29 जनवरी 2024 की शाम 6:00 बजे व्यवसायी राहुल गुप्ता को एसडीएम संभल कार्यालय कक्ष में बंद कर मारपीट किए जाने के मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग की है।
मुख्य सचिव यूपी, कमिश्नर बरेली मंडल और जिला मजिस्ट्रेट संभल को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि सुनील कुमार त्रिवेदी के पर लगाए गए आरोपों के संबंध में पूर्व में कमिश्नर मुरादाबाद मंडल द्वारा जांच की गई थी, जिसमें आरोप प्राथमिक स्तर पर सही पाए गए थे।

इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 4 दिसंबर 2024 को उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करते हुए कमिश्नर बरेली मंडल को जांच अधिकारी नामित किया था, लेकिन अब तक उनके स्तर पर जांच पूरी नहीं की गई है।
इसी प्रकार राहुल गुप्ता ने सुनील कुमार त्रिवेदी के खिलाफ सीजेएम संभल कोर्ट में परिवाद दायर किया है जिसमें सीजेएम ने डीएम संभल को जांच करने के आदेश दिए हैं।
अमिताभ ठाकुर ने कमिश्नर बरेली मंडल और जिला मजिस्ट्रेट संभल से इस अत्यंत गंभीर मामले में शीघ्र अपनी जांच पूरी कर सक्षम प्राधिकारी के सामने प्रस्तुत करने की मांग की है।
