मुरादाबाद। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतों को सुना गया। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का समाधान निर्धारित समय सीमा में और संतोषजनक तरीके से किया जाए।

महिला हेल्पडेस्क को और मजबूत बनाने पर जोर
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय न आना पड़े। उनकी समस्याओं का समाधान थाने पर ही सहज और सुरक्षित तरीके से हो सके।

थाना स्तर पर समस्याओं के समाधान की अपील
एसएसपी ने यह भी कहा कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उन्हें वही पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारित किया जाए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करें।
