मुरादाबाद। पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र जी. मुनिराज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना प्रभारी तथा थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों ने भाग लिया।

मिशन शक्ति केन्द्रों के कार्य और रजिस्टरों के रख-रखाव पर जोर
गोष्ठी के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति केन्द्रों में संचालित सभी रजिस्टरों का सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, महिला सुरक्षा से संबंधित प्रत्येक कार्रवाई को नियमपूर्वक दर्ज करने पर विशेष बल दिया गया।

महिला अपराध पर कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई के निर्देश
बैठक में महिला अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। डीआईजी और एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ही महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करती है।

हेल्पलाइन नंबरों के प्रति महिलाओं को किया जाएगा जागरूक
गोष्ठी में यह भी तय किया गया कि 1090, 1098, 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में महिलाओं को अधिक से अधिक जागर
