मुरादाबाद। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आरएसडी एकेडमी में मंडल स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडलभर से आए प्रतिभावान युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
लोक नृत्य, लोकगीत से लेकर विज्ञान प्रोजेक्ट तक अनेक प्रतियोगिताएँ
युवा उत्सव के दौरान सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन, कहानी लेखन, पेंटिंग और डिक्लेमेशन जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। साथ ही विज्ञान के नवीनतम प्रोजेक्ट्स का भी प्रदर्शन किया गया, जिसने कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों और दर्शकों को आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शेफाली सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मुरादाबाद उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता कलाकारों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

अधिकारी और विशिष्टजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश कुमार चौहान, वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी रामपुर विशाल कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवीन कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, आशीष कुमार, जितिन, श्रीमती स्वीटी, अभिनव कुमार, विनीत कुमार और वरिष्ठ सहायक रूद्रवीर सिंह सहित कई अधिकारी एवं विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
