मुरादाबाद। रविवार को बर्तन बाजार में उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि.) की ओर से भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के चयन की खुशी में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मिठाइयों के साथ दी गई शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर 21 किलो लड्डुओं का वितरण कर पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी गईं।

व्यापारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश
व्यापारियों ने कहा कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना न केवल पार्टी के लिए बल्कि प्रदेश के व्यापारी समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

भाजपा सरकार ने व्यापारियों को दी प्राथमिकता
व्यापारियों ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता दी है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

मजबूत नेतृत्व से बेहतर होगा व्यापारिक माहौल
संगठन के नेताओं ने भरोसा जताया कि एक मजबूत और अनुभवी नेतृत्व के चलते प्रदेश में व्यापारिक वातावरण और बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में व्यापारियों की सुरक्षा, सरल कर व्यवस्था और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उज्ज्वल कार्यकाल की कामना
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित व्यापारियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। मिठाइयों के वितरण और आपसी बधाइयों के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
ये व्यापारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, जोन प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता, टोनी सहगल, सुप्रीत खन्ना, गौरव अग्रवाल चौधरी, पंकज नागपाल, शिवम गुप्ता, राजेश शर्मा, मोंटू दिवाकर, हिमांशु अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। @ZAFAR
