उत्तराखंड में भवाली से कैंचीधाम मार्ग पर भीषण हादसा हो गया. यहां पर्यटकों से भरी स्कार्पियो कार सड़क के क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में जा गिरी. दुर्घटना में दो महिलाओं समेत एक किशोरी की मौत की जानकारी सामने आई है. वाहन में कुल 7 से 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं. कोतवाल भवाली के अनुसार सभी लोग उत्तर प्रदेश के बरेली के है निवासी हैं.
गौरतलब है कि कैंची धाम विशेष रूप से नीम करौली बाबा के आश्रम के रूप में प्रसिद्ध है, जो 20वीं शताब्दी के महान संतों में से एक माने जाते हैं. बाबा नीम करौली को हनुमान भक्त और सिद्ध पुरुष माना जाता है. उनके चमत्कारों और आध्यात्मिक ज्ञान की वजह से लाखों श्रद्धालु उनसे जुड़े.इस कारण इस रूप पर बड़ी संख्या में गाड़ियों की आवाजाही रहती है.
