शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी.
इस शीतकालीन सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए, जिनमें ग्रामीण रोजगार से संबंधित VB-G RAM G बिल, बीमा क्षेत्र में निजी और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने वाला बीमा कानून (संशोधन) बिल, और शांति (SHANTI) बिल शामिल हैं.
सत्र के दौरान चुनावी सुधारों, विशेष गहन संशोधन (SIR) और मणिपुर के बजट जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. हालांकि, दिल्ली में वायु प्रदूषण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर नियोजित चर्चा विपक्ष के हंगामे के कारण नहीं हो सकी.
