मुरादाबाद। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं व शिकायतें सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
थाना स्तर पर ही हो समस्याओं का समाधान
एसपी ग्रामीण ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण वहीं समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनसुनवाई व महिला हेल्पडेस्क को प्रभावी बनाने के निर्देश
उन्होंने जनसुनवाई एवं महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पीड़ितों व शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत मिलनी चाहिए। पुलिस की संवेदनशीलता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। @ZAFAR-INN
