मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नवीन नगर इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने नाबालिग को बहाने से दुकान पर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुकान में बुलाकर की वारदात
पुलिस के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को किसी बहाने से नवीन नगर में स्थित “पंजाब बैंड” नामक संस्थान पर बुलाया, जहां उसने आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
आरोपी जाहिद गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदू संगठनों में आक्रोश
घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए हिंदू संगठनों के लोग सिविल लाइन थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। थाने पर कुछ देर तक तनाव का माहौल भी बना रहा।
पुलिस जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला अत्यंत संवेदनशील है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
