मुरादाबाद।जनपद में गौकशी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुरादाबाद पुलिस को शुक्रवार देर रात बड़ी सफलता मिली। थाना कटघर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी में संलिप्त तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 की तड़के करीब 4:20 बजे, थाना कटघर क्षेत्र में गौकशी की सूचना पर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से सामना हुआ। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्त घायल हो गए, जबकि एक अन्य को मौके से ही दबोच लिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कटघर के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम की तत्परता से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया

गिरफ्तार अभियुक्त
रऊफ पुत्र शकील, निवासी सहदुल्ला, थाना मूंढापांडे, मुरादाबाद (उम्र लगभग 28 वर्ष)
इकरार पुत्र इसरार, निवासी मोहल्ला हरिपुर, टंकी के पास, थाना गुन्नौर, जनपद सम्भल (उम्र लगभग 34 वर्ष) – घायल
शाने आलम पुत्र मोबिन, निवासी सहदुल्ला, थाना मूंढापांडे, मुरादाबाद (उम्र लगभग 23 वर्ष) – घायल
बरामदगी
- दो अवैध तमंचे (315 बोर) व जिंदा कारतूस
- मीट काटने के उपकरण (छुरी, कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका, लोहे के सूजे)
- एक मोटरसाइकिल (UP21 AT 5977)
- एक लाइटर व पानी की बोतल
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य अभियुक्त रऊफ के खिलाफ पहले से गौकशी, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अन्य अभियुक्तों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 109(1), 3(5) सहित आर्म्स एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

पुलिस का सख्त संदेश
मुरादाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गौकशी एवं संगठित अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
हालांकि, इस मामले में समाचार लिखे जाने तक किसी उच्च अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
