मुरादाबाद। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुरादाबाद की उपस्थिति में मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए तीन पुलिसकर्मियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
पदोन्नति प्राप्त करने वालों में
मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार – थाना मझोला

मुख्य आरक्षी राजीव तिवारी – थाना पाकबड़ा

मुख्य आरक्षी सतेन्द्र सिंह – थाना कांठ
शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तीनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने का संदेश भी दिया गया।
