हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने चलती कार में 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ गैंगरेप किया. विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए. महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पीड़िता की बहन की शिकायत पर फरीदाबाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया। क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई ईको वैन को भी जब्त कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
