मुख्यमंत्री योगी का आधिकारिक संदेश
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
आंग्ल नववर्ष 2026 के आगमन पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। विदा लेता हुआ वर्ष 2025 उत्तर प्रदेश के लिए तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा आधारित नवाचारों के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाला वर्ष रहा है। यह वर्ष परिवर्तन का नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की ठोस नींव रखने का साक्षी बना है।
आज उत्तर प्रदेश भविष्योन्मुखी विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। सुशासन, पारदर्शिता और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था के कारण ‘ब्रांड यूपी’ को वैश्विक पहचान मिली है। प्रदेश अब केवल श्रम और संसाधनों का नहीं, बल्कि निवेशकों के भरोसे और अवसरों का राज्य बन चुका है।
मैं प्रदेश के युवा साथियों से विशेष रूप से आह्वान करता हूँ कि वे वर्ष 2026 के लिए एक रचनात्मक और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ा संकल्प लें। आप अपने आसपास के कम से कम पाँच बच्चों को कंप्यूटर, डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विषय में जागरूक करें। प्रत्येक सप्ताह जीवन का कम से कम एक घंटा ‘ज्ञानदान’ के लिए समर्पित करें।
आपका यह छोटा सा प्रयास प्रदेश की आने वाली पीढ़ी को तकनीक-सक्षम, आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।
ज्ञान, नवाचार और सहभागिता—इन्हीं मूल्यों के साथ उत्तर प्रदेश नए भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
नववर्ष 2026 आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई संभावनाएँ लेकर आए।
इसी शुभकामना के साथ।
जय हिंद।
जय उत्तर प्रदेश।
