मुरादाबाद। बुधवार को आयुक्त, मुरादाबाद मंडल की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुरादाबाद व अमरोहा सहित मंडल के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, प्रवर्तन की मजबूती और ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि मानक के अनुसार जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की नियमित बैठकें कराई जाएं तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रमुख निर्देश एवं निर्णय
- बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर सख्त चालान कार्रवाई।
- ब्लैक स्पॉट्स पर अल्पकालिक व दीर्घकालिक सुधारात्मक कार्य—मार्किंग, रोड साइनज, स्पीड ब्रेकर, लाइटिंग आदि।
- सोलैशियम स्कीम के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश; मुरादाबाद सहित अन्य जिलों में लंबित प्रकरण शीघ्र निपटाए जाएंगे।
- प्रवर्तन अभियानों में पुलिस द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंशन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश।
- ओवरस्पीडिंग, डंजरस ड्राइविंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्त कार्रवाई।
- ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं ग्राम सभाओं का आयोजन।
- अवैध/अनधिकृत ई-रिक्शा व ई-ऑटो पर प्रभावी कार्रवाई; हाईवे पर संचालन पर रोक।
- तेज गति से चलने वाले वाहनों, विशेषकर डंपरों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन।सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई।
- दयालपुर टोल प्लाजा, चंदौसी कट, सिहोराबाजे, छपरा मोड़, मनकरा मोड़, मदसना कट सहित चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर अतिरिक्त फ्लाईओवर/सुधार कार्य हेतु एनएचएआई को निर्देश।
मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि इन निर्देशों के अनुपालन से दुर्घटनाओं, मृतकों और घायलों की संख्या में कमी लाना प्राथमिक लक्ष्य है।बैठक का आयोजन संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा किया गया।
