मुरादाबाद। वर्ष 2025 के अंतिम दिन बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा पुलिस अधीक्षक (यातायात) के साथ पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र, घड़ी आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी को उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों का सेवा विवरण
- श्री रकम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक
पुत्र स्व. श्री रघुराज सिंह, निवासी शिवलोक कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ।
08-12-1984 को आरक्षी स.पु. पद पर भर्ती। कुल सेवाकाल 41 वर्ष 00 माह 23 दिवस।
09 जनपद/वाहिनियाँ, 38 नकद पुरस्कार व 31 उत्तम प्रविष्टियाँ।

2. श्री रामप्रकाश, उप निरीक्षक (लिपिक)
पुत्र स्व. श्री शिवदयाल, निवासी ग्राम अनंग बेहटा, थाना कोतवाली देहात, हरदोई।
03-09-1987 को कांस्टेबल (एम) पद पर भर्ती। कुल सेवाकाल 38 वर्ष 03 माह 28 दिवस।
08 जनपद/वाहिनियाँ, 40 नकद पुरस्कार व 32 उत्तम प्रविष्टियाँ।

3. श्री प्रेमपाल, उप निरीक्षक (ना.पु.)
पुत्र श्री हरीराम, निवासी ग्राम/पोस्ट खेडस जलालपुर, थाना उसहैत, बदायूँ।
15-06-1990 को आरक्षी (ना.पु.) पद पर भर्ती। कुल सेवाकाल 35 वर्ष 06 माह 16 दिवस।
05 जनपद, 34 नकद पुरस्कार व 42 उत्तम प्रविष्टियाँ।

4. श्री कृष्णपाल, उप निरीक्षक (ना.पु.)
पुत्र स्व. श्री ब्रह्म सिंह, निवासी रामेश्वर पार्क, थाना अंकुर विहार, लोनी, गाजियाबाद।
01-11-1985 को आरक्षी (ना.पु.) पद पर भर्ती। कुल सेवाकाल 40 वर्ष 01 माह 30 दिवस।
07 जनपद, 35 नकद पुरस्कार व 36 उत्तम प्रविष्टियाँ।

5. श्री कुन्दन सिंह, मुख्य आरक्षी (चालक) पुत्र श्री लाभ सिंह, निवासी आदर्श कॉलोनी, गली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड)।
08-12-1984 को आरक्षी पद पर भर्ती। कुल सेवाकाल 41 वर्ष 00 माह 23 दिवस।
03 नकद पुरस्कार व 30 उत्तम प्रविष्टियाँ।

6. श्री ओमपाल सिंह, फायर सर्विस चालक
निवासी ग्राम पहाड़पुर कमालपुर, थाना नहटौर, जनपद बिजनौर।
20-07-1987 को फायरमैन पद पर भर्ती। कुल सेवाकाल 38 वर्ष 09 माह 11 दिवस।
06 जनपद, 34 नकद पुरस्कार व 30 उत्तम प्रविष्टियाँ।

7. श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा, आरक्षी चालक
पुत्र श्री नेत्रपाल शर्मा, निवासी ग्राम/पोस्ट रजपुरा, थाना रजपुरा, जनपद संभल।
08-12-1984 को आरक्षी पद पर भर्ती। कुल सेवाकाल 41 वर्ष 00 माह 23 दिवस।
08 जनपद/वाहिनियाँ, 30 नकद पुरस्कार व 31 उत्तम प्रविष्टियाँ।

सम्मान और सेवा का संदेश
एसएसपी मुरादाबाद ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घ, निष्ठावान और अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि विभाग उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा।

