मुरादाबाद। थाना भोजपुर पुलिस ने ढेला नदी पुल के पास ग्राम देवीपुरा की ओर से एक युवक को अवैध दोनाली बंदूक व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान इरशाद (23) पुत्र गामा, निवासी ग्राम ताजपुर, थाना भोजपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके अलावा थाना भोजपुर पुलिस ने रसूलपुर नगला खेम क्षेत्र में हुई दुकान चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और 1500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रात में दुकान की दीवार पर कंबल लगाकर तोड़फोड़ की और दो गैस सिलेंडर, रेगुलेटर व 3500 रुपये चोरी कर लिए थे। मामले में वादी आसिफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जफर अली व फैसल के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 331(4), 305(A) व 317(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया है। @ZAFAR-INN
