दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कोर्ट की इमारत से कूदकर एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक साकेत कोर्ट में कार्यरत था और दिव्यांग बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह व्यक्ति लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। साकेत कोर्ट परिसर में हुई इस आत्महत्या को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
