भोजपुर। आगामी महाशिवरात्रि एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर बुधवार को भोजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कस्बा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक जुगेन्द्र तेवतिया ने की।
बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपनिरीक्षक जुगेन्द्र तेवतिया ने सभी से अपील करते हुए कहा कि पर्वों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न करने और पूर्व निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने की भी अपील की गई।
बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि अर्शमानअंसारी, ग्राम प्रधान, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे@ZAFAR-INN
