मुरादाबाद। ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में यूनानी डे के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम “यूनिफेस्ट-2026” के तहत विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीयूएमएस प्रथम प्रोफेशनल 2024 की छात्रा शानज़ल तुर्की ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
“स्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदात” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में शानज़ल तुर्की ने प्रतिभागी छात्रों को कड़ी टक्कर देते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही “एनाटॉमी स्पॉटिंग” प्रतियोगिता में भी उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक दक्षता का परिचय दिया।
शानज़ल तुर्की, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के नेशनल कन्वीनर एवं यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन/यूपी प्रेस क्लब के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन सहित परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
कार्यक्रम में कॉलेज के एडिशनल प्रो चांसलर सैय्यद निज़ामुद्दीन, प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद शरीफ और वाइस प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद कलीम ने शानज़ल तुर्की को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. शमा, डॉ. रेहान शफी, डॉ. जावेद, डॉ. इमलाक चौहान, डॉ. अनम सुगरा, डॉ. सना कलीम, डॉ. अंजुम जावेद, डॉ. अतीकुर्रहमान, डॉ. सुबिया, डॉ. गज़ाला, डॉ. मोहम्मद अरशद सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। पुरस्कार मिलने पर परिवारजनों और मित्रों ने शानज़ल तुर्की को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बधाई देने वालों में माय युवा भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर माहे आलम, नेहरू युवा केंद्र संगठन के डिप्टी डायरेक्टर अंकित कुमार गौड़, एग्रोहब के सीईओ डॉ. अय्यूब हुसैन, डॉ. तरुण शर्मा, एडवोकेट मोहम्मद जीशान, फिरासत चौधरी, डॉ. पल्लवी, पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ. नूतन आर्य, मुस्तफा हुसैन, आसिफ पाशा, हुमा रानी, शाहरुख हुसैन, मोहम्मद आसिम, पुष्कर, मोहम्मद जीशान, ज़ेबा तबस्सुम, मोहम्मद रूशान तुर्की, फैजान अहमद, पल्लवी गुप्ता, फिरदौस जहां, सना खान, सैयद सना, अदीबा सदाफ, मिस्बाह खान, सानिया और इल्मा रानी समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
