शादियों का सीजन आते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग रस्मों और ग्रैंड सेलिब्रेशन के वीडियो वायरल होने लगते हैं। इसी बीच एक पंजाबी शादी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से छाया हुआ है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की ऐसी बारिश होती दिखाई दे रही है कि पूरा डांस फ्लोर पैसों से ढक जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी में मेहमानों और परिवार के लोगों ने मिलकर करीब 8.5 करोड़ रुपये नकद कपल पर उड़ाए। यह नजारा शादी की खुशियों और शाही अंदाज़ को दिखाता है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को दंग कर दिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कपल डांस फ्लोर पर पहुंचता है, वहां मौजूद लोग नोटों की बारिश शुरू कर देते हैं। पैसों की इतनी भरमार होती है कि डीजे के सामने लगा पूरा फ्लोर नोटों से ढक जाता है। इस भव्य समारोह को देखकर इंटरनेट पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वैसे शादी में दूल्हा-दुल्हन पर पैसे उड़ाने की परंपरा नई नहीं है। अक्सर शादियों में खुशी जताने के लिए ऐसा किया जाता है। लेकिन जब रकम करोड़ों में पहुंच जाए, तो यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन ही जाती है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इस शाही शादी को देखकर हैरान हैं।
