नीतीश कुमार को लेकर पिछले 24 घंटों से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। चर्चा थी कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा का रुख कर सकते हैं। अब इन अटकलों पर खुद नीतीश कुमार ने विराम लगा दिया है।
सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने साफ कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला कर चुके हैं।
नीतीश कुमार ने अपने बयान में लिखा कि सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वह बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी इच्छा के तहत इस बार होने वाले चुनाव में वह राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा समर्थन रहेगा।
