बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवारों ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री Nitish Kumar, Nitin Nabin, Ramnath Thakur, Upendra Kushwaha और Shivesh Kumar ने राज्यसभा के लिए पर्चा भरा।
नामांकन के समय केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के साथ भाजपा और जदयू के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी नेता विधानसभा परिसर से बाहर निकल गए।
इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच गए, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
