भारत के विदेश सचिव Vikram Misri ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर शोक पुस्तिका में हस्ताक्षर किए। यह हस्ताक्षर उन्होंने भारत सरकार की ओर से किए, जिसमें ईरान के प्रति गहरी संवेदना और समर्थन व्यक्त किया गया।
इस दौरान उन्होंने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के निधन पर भी शोक जताया। खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमले में मौत हो गई थी।
86 वर्षीय खामेनेई 1989 से Iran के सर्वोच्च नेता रहे और लंबे समय तक देश की सत्ता संभालते रहे।
