नई दिल्ली। होली के पावन पर्व के अवसर पर मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी क्षेत्र से विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक रामवीर सिंह ने उन्हें रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और संगठन तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका स्नेहिल मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
भेंट के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसेवा के संकल्प को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि अरुण सिंह का सरल व्यक्तित्व, स्पष्ट दृष्टिकोण और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन में संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं का सेवा भाव और अधिक सुदृढ़ बन रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। आने वाले समय में भी संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मी राज सिंह, गढ़मुक्तेश्वर के पूर्व विधायक डॉ कमल सिंह मलिक तथा भाजपा कार्यकर्ता अज़ीम मलिक भी उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ होली पर्व की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

