देश में दो बड़े संवैधानिक पदों से इस्तीफों की खबर सामने आई है।
पश्चिम बंगाल के गवर्नर C. V. Ananda Bose ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस्तीफा देने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। करीब साढ़े तीन साल तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहने के बाद उन्होंने कहा कि “मैंने राजभवन में पर्याप्त समय गुजार लिया है।”
वहीं दूसरी ओर Kavinder Gupta ने भी लद्दाख के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें पिछले साल ही लद्दाख का एलजी नियुक्त किया गया था।
दोनों बड़े पदों से इस्तीफों के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, हालांकि अभी तक इन इस्तीफों के पीछे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।
