देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा Union Public Service Commission (UPSC CSE) का 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल Anuj Agnihotri ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। रिजल्ट जारी होते ही सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर भी टॉपर्स की चर्चा तेज हो गई है।

इस बार कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें 317 सामान्य वर्ग, 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी और 73 एसटी वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं।
UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए इस वर्ष कुल 958 पदों पर भर्ती की जानी थी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की गई। मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच हुआ था, जबकि इंटरव्यू का दौर 26 फरवरी 2026 को समाप्त हुआ।
इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग ने अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
