मुरादाबाद। तेज तर्रार इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने मालिक का ट्रक हड़पने वाले एक शातिर ड्राइवर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से ट्रक भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वादी गजराज सिंह निवासी शाहपुर अब्दुलावारी, थाना कांठ (मुरादाबाद) ने अपने ड्राइवर अमित शर्मा निवासी ग्राम जशौरा, थाना धनौरा (अमरोहा) के खिलाफ ट्रक हड़पने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन्स में मु0अ0सं0-163/2026, धारा 316(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन्स के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपी अमित शर्मा (उम्र करीब 45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से ट्रक (नंबर UP-21-BN-9493) बरामद कर लिया।
पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने लालच में आकर ट्रक अपने पास रख लिया था और उसे बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
धाराओं में वृद्धि
मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना, उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, उपनिरीक्षक भोलेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल जोनी कुमार व कांस्टेबल हरीश कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
