पंजाब किंग्स की जीत ने कप्तान श्रेयस अय्यर को एक तरफ खुशी दी, लेकिन मैच के बाद लगा जुर्माना उनके लिए झटका भी बन गया। ये फाइन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के बाद लगाया गया, जिसकी वजह रही टीम का स्लो ओवर रेट।
IPL 2026 के इस मैच में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।
हालांकि टीम की जीत शानदार रही, लेकिन अय्यर का व्यक्तिगत प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा। उन्हें मैच के दौरान हाथ में चोट लगी और वो सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए। ऊपर से स्लो ओवर रेट के कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा।
IPL के नियमों के मुताबिक, यह इस सीजन में पंजाब किंग्स की पहली गलती थी, इसलिए सिर्फ कप्तान पर ही फाइन लगाया गया।
मैच में पंजाब की जीत के हीरो दो खिलाड़ी रहे। कूपर कॉनोली ने डेब्यू मैच में 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए, जबकि विजयकुमार व्यशक ने गेंदबाजी में 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए। अय्यर ने मैच के बाद व्यशक को ‘बिग मैच प्लेयर’ बताया।
