ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी स्टील्थ फाइटर जेट F-35 को मार गिराया है। हालांकि, सामने आए मलबे की तस्वीरों से संकेत मिल रहे हैं कि गिराया गया विमान F-35 नहीं, बल्कि F-15E हो सकता है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल उस पायलट को लेकर उठ रहा है, जो इस फाइटर जेट को उड़ा रहा था। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, ईरानी सुरक्षाबलों ने अमेरिकी वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में ले लिया है।
