मुरादाबाद/भोजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपदभर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना भोजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद फैजान पुत्र अनवार हुसैन निवासी मोहल्ला फतेहपुरी, कस्बा भोजपुर के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया, जिसके बाद उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
इस संबंध में थाना भोजपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
