दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में एक गंभीर चूक सामने आई है। दोपहर करीब 2 बजकर 5 मिनट पर यूपी नंबर की सफेद Tata Sierra कार मॉल रोड स्थित बंद गेट को तोड़ते हुए VIP एंट्री से परिसर के अंदर घुस गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कार सवार व्यक्ति स्पीकर रूम के बाहर गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गया। इस घटना ने विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और वाहन चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
