पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले अहम फैसला सामने आया है। चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है।
मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर के 4 पोलिंग बूथ पर शनिवार, 2 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक फिर से वोटिंग होगी।
ये सभी बूथ दूसरे चरण के मतदान (29 अप्रैल) के दौरान आए थे, जहां हुई अनियमितताओं के चलते चुनाव आयोग ने उस मतदान को रद्द कर दिया था और दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है।
