अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के अंतर्गत धनौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अहरोला माफी में प्रस्तावित सीएम मॉडल स्कूल का भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने कहा कि धनौरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और सीएम मॉडल स्कूल का निर्माण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा, जिससे ग्रामीण अंचल के बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं प्रतिस्पर्धात्मक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा से सशक्त समाज और शिक्षित युवा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसके तहत नए विद्यालयों की स्थापना, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

विधायक तरारा ने आगे कहा कि धनौरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं और लगभग 24 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह सीएम मॉडल स्कूल क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ धनौरा विधानसभा की शैक्षणिक पहचान को भी नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विद्यालय निर्माण के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगी, साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सोमप्रकाश, सतवीर सिंह, सतपाल सिंह, अरूण दीक्षित, निहार त्यागी, महकपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, ववलू सिंह, भारत सिंह, जितेंद्र सिंह सैनी, बलराम सिंह सैनी, राहुल चौहान, मनजीत सिंह, राजीव, सूरजपाल, कपिल, नितिन चौधरी, निशांक चौधरी, मुननैंदर, ईश्वर, विशाल, मोहित भाटी, वैभव गोयल, पवन चौधरी, शेर सिंह, सतीश त्यागी, नरेन्द्र सिंह, रिषिपाल सिंह, विनोद कुमार, ताराचंद सिंह, नवीन प्रधान, अमन, जितेंद्र सिंह, रवि, कावैनदर सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने धनौरा विधानसभा क्षेत्र में सीएम मॉडल स्कूल की स्थापना को शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
