मुरादाबाद। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद ने शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण वहीं प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। साथ ही थाना प्रभारियों को जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कर पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए@जफर/INN
