मुरादाबाद ,22 अगस्त। बाबा ओघड़नाथ भंडारा समिति मुरादाबाद द्वारा रामपुर रोड स्थित हनुमान मूर्ति तिराहा (महेश बंसल इंपैक्स के सामने) 23वें वार्षिक भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है।

21 अगस्त से शुरू हुआ दो दिवसीय यह भंडारा 23 अगस्त तक रात-दिन निरंतर जारी रहेगा, जिसमें कांवड़ियों की सेवा के लिए भोजन, प्रसाद, स्नान, ठहरने, शौचालय, जल वितरण और यातायात व्यवस्था के समुचित प्रबंध किए गए हैं।

भंडारे के साथ-साथ शिव भक्तों और क्षेत्रवासियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा कैंप और आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर भी लगाया गया है। इस दौरान 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. पीतांबर सिंह, डॉ. नरेंद्र पाल, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. कौशल किशोर, डॉ. रितु रासो, डॉ. नमराह खान, डॉ. विनीत गर्ग, विदुर गर्ग, फार्मेसिस्ट कौशल किशोर, स्टाफ नर्स राजलक्ष्मी, कम्युनिटी हेल्थ आफिसर नमराह खान, उदय, पूनम और अनीता शर्मा द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

शिविर में विद्या भारती एवं पूर्व छात्र परिषद् (सरस्वती विद्या मंदिर) मुरादाबाद के पूर्व छात्रों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग बना हुआ है।

चिकित्सा कैंप में एमएलसी गोपाल अंजान और भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भण्डुला का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने महंतश्री नत्थूराम कश्यप, धन सिंह कश्यप और डॉ. पीतांबर सिंह के साथ मिलकर कांवड़ियों की सेवा में सहयोग दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के महंत नत्थूराम कश्यप, धन सिंह कश्यप, बाबूराम कश्यप, डॉ. पीतांबर सिंह, भगवान दास कश्यप, कैलाश कश्यप, श्याम कश्यप, बबलू कश्यप, भूकन सिंह कश्यप, चंद्रवती, प्रेम कश्यप, देविदास और अनमोल मल्होत्रा सहित समस्त सदस्य दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं@जफर/INN
