भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कई राज्यों की जिम्मेदारियां वरिष्ठ नेताओं को सौंपी हैं।
नई सूची के मुताबिक, स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े के प्रभारी पद पर भी पार्टी ने अपनी मुहर लगा दी है।
उत्तराखंड में संगठन की जिम्मेदारी राम माधव को सौंपी गई है, जबकि बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी बनाया गया है।
वहीं दिल्ली बीजेपी के लिए भी नई नियुक्तियां की गई हैं। विनय सहस्रबुद्धे को दिल्ली यूनिट का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जमयांग नामग्याल और दर्शना जरदोश को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इन नियुक्तियों के जरिए बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों में अपने संगठनात्मक ढांचे को लेकर नई जिम्मेदारियां तय की हैं।
