नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यों के नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में यह नियुक्ति संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड, तरुण चुघ को गुजरात, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब तथा अनिल एंटनी को गोवा और नगालैंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा की ओर से हाल के दिनों में संगठनात्मक स्तर पर कई नियुक्तियां की गई हैं। अगस्त में पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए भी नए प्रभारियों की घोषणा की थी। इसके बाद अब अन्य राज्यों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है।
प्रमुख नियुक्तियां
उत्तर प्रदेश — विनोद तावड़े
उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी — जगदीश ईश्वरभाई पटेल
छत्तीसगढ़ — स्मृति ईरानी
हरियाणा — स्मृति ईरानी
तमिलनाडु — राम माधव
उत्तराखंड — राम माधव
गुजरात — तरुण चुघ
जम्मू-कश्मीर — सतीश पूनिया
पंजाब — सतीश पूनिया
गोवा — अनिल एंटनी
नगालैंड — अनिल एंटनी
संगठनात्मक बदलावों के बीच भाजपा ने चुनावी राज्यों में जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े और जगदीश पटेल के सामने पार्टी के संगठनात्मक समन्वय और चुनावी तैयारियों से जुड़े कार्य रहेंगे/INN
