मुरादाबाद। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुरादाबाद कुंवर आकाश सिंह की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में CCTNS (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) एवं थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थानों पर CCTNS व्यवस्था के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से CCTNS से जुड़े कार्यों की प्रगति और उसके प्रभावी संचालन के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि थानों में कंप्यूटर आधारित पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए CCTNS से संबंधित कार्यों में नियमितता, शुद्धता और समयबद्धता बेहद जरूरी है। इस दौरान रिकॉर्ड के रखरखाव, डाटा फीडिंग तथा संबंधित सूचनाओं को समय से अपडेट किए जाने पर भी जोर दिया गया।
एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने सभी संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि CCTNS के अंतर्गत आने वाले कार्यों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
बैठक के दौरान CCTNS के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया@जफर/INN
