नीतीश कुमार को NDA विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया है. सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा था. नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. कल शपथ ग्रहण समारोह होगा. इससे पहले नीतीश राजभवन पहुंचकर इस्तीफा देंगे और सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे.
बिहार में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (20 नवंबर) को होना है. शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है. इसे लेकर व्यापक रूप तैयारियां की जा रही है. इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. एनडीए के कई बड़े नेता भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे. इस बीच मंगलवार शाम को सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा भी लिया था.
