इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी आज यानी 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में है.
ऑक्शन में टीमों के पास कितना पैसा है?
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – ₹64.3 करोड़ (13 स्लॉट्स)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – ₹43.4 करोड़ (9 स्लॉट्स)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – ₹25.5 करोड़ (10 स्लॉट्स)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – ₹22.95 करोड़ (6 स्लॉट्स)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) – ₹21.8 करोड़ (8 स्लॉट्स)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – ₹16.4 करोड़ (8 स्लॉट्स)
राजस्थान रॉयल्स (RR) – ₹16.05 करोड़ (9 स्लॉट्स)
गुजरात टाइटन्स (GT) – ₹12.9 करोड़ (5 स्लॉट्स)
पंजाब किंग्स (PBKS) – ₹11.5 करोड़ (4 स्लॉट्स)
मुंबई इंडियंस (MI) – ₹2.75 करोड़ (5 स्लॉट्स)
देखा जाए तो ऑक्शन लिस्ट में कुल 369 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. लेकिन फ्रेंचाइजी टीम्स अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर ही सफल बोली लगा सकेंगी, जिनमें विदेशी प्लेयर्स की संख्या 31 से ज्यादा नहीं हो सकती. शॉर्टलिस्ट किए गए 3569 खिलाड़ियों में 253 भारतीय और 116 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. सीमित स्लॉट के चलते विदेशी प्लेयर्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा तय मानी जा रही है.
आईपीएल की इस मिनी नीलमी में खिलाड़ियों की बोली मल्लिका सागर लगवाने जा रही हैं. मल्लिका पिछली आईपीएल नीलामी में भी ऑक्शनर थीं. मल्लिका सागर आर्ट की दुनिया की एक जानी-मानी हस्ती हैं और वह कई आर्ट ऑक्शन कंडक्ट कर चुकी हैं. आईपीएल के शुरुआती दस सालों में रिचर्ड मैडली नीलामीकर्ता (Auctioneer) थे. इसके बाद ह्यूज एडमीड्स ने आईपीएल नीलामी में ऑक्शनर की भूमिका निभाई थी.
पहले ऐसा है सभी टीमों का स्क्वॉड
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शिमरॉन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा (चेन्नई से ट्रेड), सैम करन (चेन्नई से ट्रेड) और डोनोवन फरेरा (दिल्ली से ट्रेड).
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन (राजस्थान से ट्रेड).
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफरर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड (गुजरात से ट्रेड), मयंक मार्कंडेय (कोलकाता से ट्रेड), शार्दुल ठाकुर (लखनऊ से ट्रेड)
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, वैशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद.
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा (राजस्थान से ट्रेड).
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक.
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव और ग्लेन फिलिप्स.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम डार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा.
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर (मुंबई से ट्रेड), मोहम्मद शमी (हैदराबाद से ट्रेड).
