गोवा के चर्चित अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को आज थाईलैंड से भारत लाया गया. गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा दोपहर करीब 1:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे. दोनों आरोपी उस नाइटक्लब के को-ओनर हैं, जहां 6 दिसंबर को आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी.
दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही. एयरपोर्ट पर औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों भाइयों को गोवा पुलिस ने कस्टडी में लिया.
