दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. 18 दिसंबर से राजधानी में बिना PUC के किसी भी वाहन को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा. वाहन चालकों के पास पीयूसी बनवाने के लिए केवल आज और कल का दिन शेष है, बृहस्पतिवार से यह नियम पूरी तरह लागू हो जाएगा.
नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यदि कोई ट्रक कंस्ट्रक्शन मटेरियल लाता हुआ पाया गया तो संबंधित वाहन को सीज किया जाएगा और उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा. इसके साथ ही दिल्ली के बाहर से आने वाले BS-6 मानक से नीचे के वाहनों पर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा.
