मुरादाबाद। थाना भोजपुर क्षेत्र में जानलेवा हमले के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्त ने फावड़ा व डंडे से वादिनी के पति के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 दिसंबर 2025 को थाना भोजपुर क्षेत्र की निवासी एक महिला ने थाने पर तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि अभियुक्तगण ने जान से मारने की नीयत से उसके पति पर फावड़े व डंडे से सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
तहरीर के आधार पर थाना भोजपुर पर मु0अ0सं0- 567/2025 धारा 352, 109(1), 115(2), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान 26 दिसंबर 2025 की रात्रि में उपनिरीक्षक अजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश पुत्र केसरी, निवासी ग्राम खानपुर, थाना भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य विधिक कार्रवाई जारी है और शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है@ZAFAR-INN
