मुरादाबाद।सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे, बेल्ट और बोर्ड से मारपीट होती नजर आ रही है।
वीडियो में दो दर्जन से अधिक लोग आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे मौके पर हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए। झगड़ा इतना उग्र था कि बीच-बचाव के लिए महिलाएँ भी सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद मारपीट का सिलसिला काफी देर तक जारी रहा।

बताया जा रहा है कि यह घटना कोतवाली कटघर थाना क्षेत्र के करूला जाहिदनगर, गली नंबर-6 की है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
