मुरादाबाद। आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशन में थाना भोजपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित राना शुगर मिल की शुगर यूनिट एवं डिस्टिलरी यूनिट में ऑन-साइट मॉकड्रिल/इवैकुएशन ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस मॉकड्रिल का संचालन मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के कुशल नेतृत्व में प्रभारी अग्निशमन केंद्र कटघर मोहित कुमार द्वारा किया गया।

अभ्यास के दौरान किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा आपातकालीन सावधानियों के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यावहारिक जानकारी दी गई।

मॉकड्रिल का उद्देश्य औद्योगिक प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, संयमित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना रहा।
@ZAFAR-INN
