बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा लगातार जारी है और हालात थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को एक बार फिर नफरत की आग भड़क उठी। शरीयतपुर ज़िले में खोकन चंद्र नामक एक हिंदू व्यक्ति को उग्र भीड़ ने घेर लिया। पहले उसकी जमकर पिटाई की गई, फिर उस पर चाकू से हमला किया गया। हमलावरों का दिल इससे भी नहीं भरा और बाद में उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई।
