Oplus_16908288
मुरादाबाद। नए वर्ष की शुरुआत में मुरादाबाद रेलवे मंडल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। रेलवे बोर्ड ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री संग्राह मौर्य का तबादला करते हुए उन्हें पूर्व तट रेलवे में भेज दिया है। यह निर्णय भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद लिया गया है।

रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, मुरादाबाद रेलवे मंडल को फिलहाल नियमित डीआरएम के बिना संचालित किया जाएगा। इस बीच उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी श्री राजकुमार सिंह (NFHAG/IRSEE) को अस्थायी डीआरएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे नए डीआरएम की नियुक्ति तक मंडल से जुड़े सभी प्रशासनिक, परिचालन एवं विकास कार्यों की निगरानी करेंगे।
यह आदेश 2 जनवरी 2026 को नई दिल्ली से जारी किया गया, जिसके बाद मंडल कार्यालयों में हलचल तेज हो गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में कार्यप्रणाली की समीक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर कुछ अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह तबादला राष्ट्रपति की अनुमति के पश्चात किया गया है, जिससे आदेश की गंभीरता और महत्व और बढ़ जाता है। आदेश के प्रभावी होने की तिथि के संबंध में रेलवे प्रशासन द्वारा अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।
डीआरएम जैसे महत्वपूर्ण पद पर अचानक हुए इस बदलाव को लेकर रेल कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है। फिलहाल मुरादाबाद रेलवे मंडल में सभी की निगाहें नए स्थायी डीआरएम की नियुक्ति पर टिकी हुई हैं।
